अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः ऑले सऊद अदालत द्वारा हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन शेख नम्र बाक़िरुन नम्र को फांसी दिये जाने की मांग की निंदा करते हुए आयतुल्लाहिल उज़्मा अलवी गुरगानी ने एक बयान जारी करते हुए कहाः इन हरकतों को उलमा-ए-इस्लाम और दीने ख़ुदा की रक्षा करने वालों का नरसंहार करने के लिए मार्ग प्रशस्त करने के समान समझते हैं।بسم الله الرحمن الرحیممن المؤمنین رجال صدقوا ما عاهدوا الله علیه فمنهم من قضی نحبه و منهم من ینتظر.हमें सूचना मिली है कि आले सऊद के पिट्ठू न्यायल ने मशहूर, क्रांतिकारी और मुजाहिद आलिमे दीन हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन शेख नम्र बाक़िरुन नम्र को मौत की सज़ा की मांग करके कर उनकी फांसी के लिए मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।हम इस कार्यवाही को पूरी इस्लामी दुनिया चाहे वह शिया व सुन्नी सभी के हितों के विरूद्ध समझते हैं और इन हरकतों को जो विश्व साम्राज्य के इशारों पर की जा रही हैं उल्माए इस्लाम और दीने ख़ुदा के रक्षा करने वालों का नरसंहार करने के लिए मार्ग प्रशस्त करने के समान समझते हैं। इसलिए उनकी नापाक गतिविधियों की निंदा करते हुए सभी मुसलमानों और दुनिया के आज़ाद इंसामों विशेषकर अरबिस्तान के मुसलमानों से मांग करते हैं कि इस सऊदी न्यायालय की कार्यवाही पर विरोध जता कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करें।मुहम्मद अली अलवी गुरगानीयाद रहे इससे पहले विश्व अहलेबैत परिषद ने भी डिकटेटर सऊदी सरकार के न्यायालय में प्रसिद्ध शिया धर्मगुरू हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन शेख बाक़िर नम्र की फांसी की मांग को एक खतरनाक और भयानक कार्यवाही बताया था। उस बयान में परिषद का कहना था कि देश में अशांति फैलाने और क़तीफ में सरकार के खिलाफ जनता को भड़काने के आरोप ऐसे हालात में उन पर और अन्य मौलानाओं और राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगाए जा रहे हैं जबकि वह इन निराधार आरोपों के विपरीत पूर्वी क्षेत्र में जनता के अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और आज़ादी, अदालत, न्याय और लोकतांत्रिक सरकार बनाने की मांग कर रहे हैं।ग़ौर तलब है ऑले सऊद ने जासूसी के आरोप के परिणाम स्वरूप सऊदी अरब के अन्य 18 शियाओं को अवैध रूप से देश की जेलों में बंद कर रखा है जबकि आरोपियों और विश्व संगठनों ने इन आरोपों का खंडन किया है।ऑले सऊद न्यायालय की ओर से अल्लाह के साथ जंग का आदेश जारी करने की मांग के बाद सऊदी अरब और अन्य देशों की जनता और मानवाधिकार संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और आपत्ति जता कर इस अन्नयाय से पूर्ण कार्यवाही की निंदा की है और शेख नम्र के बारे में चिंता जताई है।
1 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 405261
ऑले सऊद अदालत द्वारा हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन शेख नम्र बाक़िरुन नम्र को फांसी दिये जाने की मांग की निंदा करते हुए आयतुल्लाहिल उज़्मा अलवी गुरगानी ने एक बयान जारी करते हुए कहा .....